BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 7:24 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया नगरी, सिंगोली, रतनगढ, डीकेन, सरवानिया व अठाना नगर परिषद में तूफानी जनसंपर्क, मतदाताओं को आशीर्वाद लेकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मोदी सरकार ने 10 वर्षाे में हर वर्ग को साथ लेकर काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे के दोहरीकरण, कृषि, सडक निर्माण, पर्यटन के साथ हर क्षेत्र में कार्य किया है। मोदी सरकार के प्रति और व्यवस्थाओं के प्रति गरीबों का विश्वास बढा है। गरीबों को सुविधाएं मिलने से वह गरीबी से बाहर आ रहे है। इसी का परिणाम है कि आज 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के मकान बनाने के सपनों को मोदी सरकार ने साकार किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत संसदीय क्षेत्र में 81944 आवासों का निर्माण हुआ है। वहंी शहरी आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार आवासों का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही आज 80 करोड लोगों को मुफृत अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख का इलाज निशुल्क मिल रहा है। किसानों को 6 हजार सम्मान निधी मिल रही है। मोदी सरकार की हर योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत सडकों के निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर ही बदल गई है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नगरी, सिंगोली, सरवनिया, अठाना नगर परिषदों जनसंपर्क के दौरान कही। सुधीर गुप्ता ने क्षेववासियों से कहा कि  एक बार फिर मोदी सरकार बनाने क्षेत्र के विकास में वोट देकर भाजपा को विजयश्री दिलावे। इस दौरान सुधीर गुप्ता का जगह-जगह कार्यकर्ताओं आम नागरिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सिंगोली नगर परिषद,रतनगढ नगर परिषद,डिकेन नगर परिषद, सरवनिया, अठाना नगर परिषद मेें जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षाे में हर क्षेत्र मे कार्य हुआ है। नीमच रतलाम दोहरीकाण नीमच-चितोडगढ दोहरीकरण, रतलाम व्हाया जावरा मंदसौर, नीमच चितोडगढ विघुतीकरण, नीमच मंदसौर व शामगढ स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में आधुनिकरण कार्य होने से क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तारीकरण होने संसदीय क्षेत्र के लोग अब बडे शहरों से जुडेंगे। कृषि क्षेत्र मंें ससंदीय क्षेत्र में मल्हारगढ सिंचाई परियोजना, कयामपुर सिंचाई परियोजना, सुवासरा-शामगढ सिंचाई योजना, रामपुरा मनासा सिंचाई परियोजना, भानपुरा नहर योजना से क्षेत्र की भुमि सिंचित होंगी। किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचने से किसान हर प्रकार की फसल का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनेगा।
जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षाे में संसदीय क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य हुए है। रेलवे के दोहरी करण से लेकर कृषि क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से हर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों की आय दुगुनी होगी। मोदी सरकार ने 10 वर्षाे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगाई है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक शोचालयों के निर्माण हुआ है। पेजयजल योजना के तहत हर घर तक नलों से पानी पहुंच रहा है। वहीं फेस 2 में गांधी सागर जल समुह प्रदाय योजना के तहत नीमच व मंदसौर जिले के 915 गांवो जिसमें नारायणगढ के गांवो में पानी पहुंचेगा। इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज स्कुल की सौगात के साथ पीएमश्री स्कुल से संसदीय क्षेत्र में विकास के पंख लग जाएंगे। इसके साथ ही उर्जा के क्षेत्र में कार्य हुआ है। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बनने से उनके मकान बनाने का सपना पुरा हो रहा है। किसानें के हितों को देखते हुए किसान हितैशी अफीम निती से हजारों किसानों के पटृटे बहाल हुए है।

नगरी नगर परिषद पंचायत सम्मेलन आयोजित हुआ
भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षाे में संसदीय क्षेत्र में कई विकास के कार्य हुए है। सुधीर गुप्ता जी ने हर क्षेत्र में कार्य किया है। आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। मोदी सरकार ने बीते 10 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इस मंशा से काम करेंगे। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए संसदीय क्षेत्र से सुधीर गुप्ता को विजयश्री का आशिर्वाद दिलाना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, व्यापारी प्रकोेष्ठ संयोजक विजय सुराणा, मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनश्याम बग्गड, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड, हेमंत धनोतिया सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनसपर्क के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, विधानसभा संयोजक श्याम काबरा, भाजपा जिला मंत्री सतीश व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल धाकड़,मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जसवंत बंजारा, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सुगना गुर्जर, डीकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्तागण और आम नागरिकगण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE