BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 7:19 pm
NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय लोधा समाज की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मार्गों से निकलेगी शौर्य शोभायात्रा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर आयोजित कलश एवं शौर्य शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सैंती पंचवटी कार्यालय में युवा क्षत्रिय लोधा समाज की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव लोधा के सानिध्य में सम्पन्न हुई।


बैठक में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम किये जाने का निर्णय हुआ जिसमें कलश एवं शौर्य शोभायात्रा आयोजित होगी। हरियाली अमावस 12 अगस्त को कलश एवं शौर्य-शोभायात्रा सैंती स्थित चमत्कारी सांवलिया मंदिर से सवेरे 8 बजे से पूजा अर्चना के पश्चात् पैदल रवाना होगी जो सैंती, प्रतापनगर, ओवर ब्रिज, कलेक्ट्री चौराया, पुरानी पुलिया, सुभाष चौक, गोल प्याऊ से टर्न लेकर चंद्रलोक सिनेमा होते हुए पद्मिनी मॉल के पीछे स्थित महेश वाटिका में सम्पन्न होगी। महेश वाटिका में आम सभा आयोजित होगी जिसमें अतिथियो का स्वागत एवं समाज की विशिष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान सम्मान समारोह आयोजित होगा।


बैठक में युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर लोधा, पूर्व उपाध्यक्ष कालू लोधा, संगठन मंत्री जसराज लोधा, सचिव देवीलाल लोधा, सह सचिव प्रकाश लोधा, मीडिया प्रभारी शिवप्रकाश लोधा, पूर्व विधि सलाहकार राजेंद्र लोधा, पटेल सोहन लोधा, पटेल भगवान लोधा, शंकर लोधा, फूलचंद, राधाकिशन लोधा, दिनेश लोधा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE