BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 2:01 pm
BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की 76 सदस्यीय जंबो कार्यसमिति घोषित, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा में संगठन विस्तार का बड़ा ऐलान हुआ है। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की नई जंबो कार्यसमिति में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जारी सूची में 76 सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नीमच भाजपा में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने अपनी जंबो जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में जिले के सभी क्षेत्रों को साधने की कोशिश की गई है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य और जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति के बाद नीमच जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई है।इस सूची में नीमच शहर के साथ-साथ मनासा, जावद, रामपुरा, जीरन, कुकड़ेश्वर, रतनगढ़, सिंगोली सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी खास जगह दी गई है। भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से यह विस्तार किया है।


जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल की जंबो टीम अब पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नई कार्यसमिति के गठन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE