रतलाम। मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगांव रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-
निरस्त ट्रेनें-
23 जुलाई 2026 : 12909 बांद्रा टर्मिनस–हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 : 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 : 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 : 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस।
23 जुलाई 2026 : 12903 मुंबई सेंट्रल–अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस।
24 जुलाई 2026 : 12952 नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस।
25 जुलाई 2026 : 12926 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस।
24 जुलाई 2026 : 22902 उदयपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
25 जुलाई 2026 : 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (23 जुलाई) सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड मार्ग से संचालित होगी।
22655 एर्नाकुलम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22 जुलाई) जलगांव–पालधी–उधना–सूरत मार्ग से चलेगी।
22633 त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22 जुलाई) दौंड–जलगांव–पालधी–उधना–सूरत मार्ग से संचालित होगी।
09323 खड़की–इंदौर स्पेशल (23 जुलाई) लोनावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
04712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल (23 जुलाई) वडोदरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
04711 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (22 जुलाई) वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वडोदरा–बांद्रा टर्मिनस के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एवं रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।