BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 6:21 pm
KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक डीकेन में संपन्न, आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने किया मंथन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

डीकेन। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनगढ़ के अंतर्गत शक्तिकेंद्र रामनगर एवं डीकेन की संयुक्त मासिक संगठनात्मक बैठक नगर डीकेन में आयोजित की गई। बैठक शक्तिकेंद्र संयोजक गोविंद प्रसाद मंडोवरा के निवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामनगर शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र मूंदड़ा (स्वदेशी) तथा डीकेन शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य शिवनंदन छिपा उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, शक्तिकेंद्र प्रभारी शिवनंदन छिपा एवं जगदीश चंद्र मूंदड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण महाअभियान सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में रामनगर शक्ति केंद्र संयोजक नंदलाल बंजारा, गोविंद प्रसाद मंडोवरा, सह संयोजक दिनेश टेलर, बूथ अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर (भगवानपुरा), सुनील सेन (बल्लू डीकेन), नितेंद्र जोशी, दिनेश पाटीदार, मनोहर बंजारा, रामनगर शक्तिकेंद्र मीडिया प्रभारी आकाश जोशी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद बंजारा, राकेश सेन, कमल शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन ने किया, जबकि आभार मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर भणावत ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE