BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2026, 11:33 am
KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित, भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा ने कहा- समान न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 पारित होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे प्रदेश में समान अधिकार, समान न्याय और संविधान की मूल भावना को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है।

रोशन वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पारित यह विधेयक विकसित, सशक्त और न्यायपूर्ण मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य समाज में समान अवसर और न्याय की स्थापना करना है। यह निर्णय प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक एकता को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

रोशन वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक निर्णय मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण के नए अध्याय का सूत्रपात करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE