चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ नगर मंडल के भामाशाह एवं राणा पुंजा शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथों की संयुक्त बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही आती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा बूथों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाते हुए संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना होगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों, शक्ति केंद्र एवं बूथों की रचना, संगठनात्मक विस्तार तथा नगर परिषद चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल ईनाणी, नगर महामंत्री शैलेंद्र झंवर एवं चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप काबरा, शांतनु काबरा, नगर मंत्री अशोक पालीवाल, नगर प्रवक्ता दीपक राजोरा, दिलीप सेन, मन की बात संयोजक मोहित पुरी गोस्वामी, क्षेत्रीय पार्षद अविनाश शर्मा, राहुल लोट, संजय जीनगर, विशाल साहू, दीपक वर्मा, लोकेंद्र सिंह राणावत, महेंद्र सिंह राजावत, बबलू जोशी, शिवप्रकाश गट्टानी, विमल गट्टानी, रेनू मिश्रा, बंटी काला, निर्मल प्रकाश बारबर, चंद्रप्रकाश टेलर, कालूलाल सुथार, रतनलाल तेली, प्रदीप तुनगरिया, चेतन भड़कत्या, अनिल कुमार काबरा, कल्याणमल आगाल, केशव कुमार, कुलदीप शर्मा, बालकिशन सोमानी, विनोद चंडक, शुभम सुखवाल, विमला गट्टानी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।