मुंगावली। पेपर लीक मामला और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में जगह-जगह विरोध दर्शन किए जा रहे हैं और यह विरोध प्रदर्शन रुकने की वजह बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि बड़े-बड़े नगरों से लेकर अब यह छोटे-छोटे कस्बो में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
इसी को लेकर अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी नगर के स्टेशन रोड के इमली चौराहे से लेकर जय स्तंभ चौराहे तक पैदल मार्च निकाला जिसमें पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे नगर के जयस्तम चौराहा बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहां की यह सरकार मासूम बच्चों को शिक्षा देने की जगह उन पर लाठियां बरसा रही है उन्हें लहू लोहान कर रही है। और पेपर लीक करवा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जयस्तम चौराहे पर कई युवा वक्ताओं ने अपने वक्ततव में सरकार को जमकर घेरा और चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अगर सरकार होश में नहीं आई तो युवा अपनी हक की लड़ाई के लिए और उग्र आंदोलन करेंगे और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस वल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।