BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 11:09 am
KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति, राजू नागदा (मोड़ी) ने की पदाधिकारियों की घोषणा, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जताया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशानुसार, भाजपा संभाग संगठन प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी सुभाष पटेल की अनुशंसा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के अनुमोदन से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा (मोड़ी) ने भाजपा किसान मोर्चा, जिला नीमच की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

घोषित कार्यकारिणी में कन्हैयालाल चारण, हीरालाल धनगर, नवलकृष्ण सुरावत, निर्भयराम राठौर एवं गुड्डू जाट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम कुशवाह एवं सूरजसिंह रतनावत को जिला महामंत्री तथा राजेश पाटीदार, निर्भयराम धाकड़, प्रेमसिंह पंवार, विजेंद्रसिंह बैंस एवं मुरली शर्मा को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। भरत जाट को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, गोपाल शर्मा को कार्यालय मंत्री तथा कमलेश पाटीदार को सह-कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार दुष्यंत पुरोहित को मीडिया प्रभारी, अजय शर्मा (सुथार) को सह मीडिया प्रभारी, नवीन जागोटिया एवं प्रवीण सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राहुल नागदा एवं रोहित कुमावत को सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। संग्रामसिंह को श्मन की बातश् प्रभारी एवं अशोक शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त सूरजकरण गुर्जर को शासन की योजना प्रचार प्रमुख, राजपालसिंह चुंडावत को सह प्रमुख, पूरणराजसिंह रतनावत को जिला लाभार्थी प्रमुख, देवेन्द्र विजय अहीर को सह प्रमुख, महीपालसिंह को प्राकृतिक खेती प्रमुख, महेश पाटीदार को जैविक खेती प्रमुख तथा सत्यनारायण पाटीदार को नीति एवं शोध प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा (मोड़ी) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE