चित्तौड़गढ़। महाराज की नेतावल में अंडर-21 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। टेनिस बॉल से आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की 21 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ किशन जाट नेतावल एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में सिंहपुर ने नेतावल को पराजित कर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में सीरडी ने कांकरवा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर नरेश प्रजापत, आशिक खान, सुमित जाट, लक्ष्मण प्रजापत, किशन चौधरी सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आगामी पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी।