नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक संगठनात्मक बैठक सोमवार, 7 सितंबर को सुबह 10.30 बजे स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा सामुदायिक भवन, जाट रोड, रतनगढ़ में आयोजित की जाएगी।
बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके अलावा जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री बैठक में सहभागिता करेंगे। मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगी चर्चा-
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।