BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 3:59 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान, सफल संचालन के लिए भाजपा जिला नीमच ने गठित की जिला स्तरीय टोली, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाना और जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए भाजपा जिला नीमच की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित को अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है।

जिला स्तरीय टोली में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन भील, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर चौहान तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को शामिल किया गया है।

यह टोली अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संचालन, समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी। भाजपा जिला संगठन द्वारा अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के अनुसार अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने दी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE