BREAKING NEWS
NEWS : आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान की बैठक.. <<     NEWS : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 21 वा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में.. <<     NEWS : परमात्मा की भक्ति से दुःख दुर्भाग्य दूर हो.. <<     BIG NEWS : यातायात पुलिस नीमच ने बोहरागली, दाना गली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हाटपीपल्‍या में बूथ अवेयरनेस ग्रुप को.. <<     KHABAR : क्रीड़ा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत नया.. <<     NEWS : सेन जयंती महोत्सव समिति के नेतृत्व में.. <<     NEWS : नूतन स्पोर्ट्स क्लब  तत्वाधान में ग्रीष्म.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मोगरगांव व गोगांवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जैन समाज का अनुशासनोदय संस्कार शिविर.. <<     NEWS : लघु नाटिका के माध्यम से दिया संदेश बच्चों.. <<     REPORT : टेमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 3:34 pm
KHABAR : टिकट मिलने पर सकलेचा समर्थको ने मनाया जश्न, रतलाम शहर से टिकट मिलने पर पारस सकलेचा बोले- रतलाम में ट्रिपल इंजन की सरकार की खोलेंगे पोल, पूर्व गृहमंत्री से मिले सकलेचा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा के समर्थको ने जश्न मनाया है। पारस सकलेचा के निवास पर समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। टिकट मिलने के बाद मीडिया से चर्चा में पारस सकलेचा ने कहा कि वह टिकट दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभारी हैं। वह चुनाव में विकास के मुद्दों पर जनता के बीच जाएंगे और रतलाम शहर विधानसभा में ट्रिपल इंजन की सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। राज्य सरकार के तीन कार्यकाल, भाजपा विधायक के दो कार्यकाल और नगर निगम में महापौर के तीन कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले शहर की जनता के सामने उजागर करेंगे।


कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा ने कहा कि रतलाम शहर में युवाओं की बेरोजगारी , बुनियादी सुविधाओं के साथ पानी की समस्या ,सीवरेज लाइन घोटाला जैसे मुद्दे है। जिनके आधार पर वह चुनाव मैदान में जा रहे हैं।


गुरुवार देर रात कांग्रेस की सूची में रतलाम शहर से पारस सकलेचा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज सुबह कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे और आशिर्वाद लिया । गौरतलब है कि 2008 में पारस सकलेचा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को ही चुनाव हराया था। इसके बाद हिम्मत कोठारी ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर पारस सकलेचा का निर्वाचन शून्य घोषित करवाया था। बावजूद इसके राजनीति में एक दूसरे के घोर विरोधी माने जाने वाले इन दोनों नेताओं की आज शिष्टाचार भेंट हुई है। टिकट मिलने के बाद पारस सकलेचा आज सुबह सबसे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात पर पारस सकलेचा ने कहा कि हिम्मत जी वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और हमारे बड़े हैं। इसीलिए वह उनसे शिष्टाचार भेंट करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE