BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 10:55 am
KHABAR : इंदौर में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, फूलों से सजे रथ में सवार होकर भक्तों को दिए दर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। परशुराम जयंती के अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज संघ की मातृशक्तियों ने शनिवार को परशुराम शोभायात्रा निकाली। इसमें इंदौर सहित पूरे प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन सम्मिलित हुए। मातृशक्तियों ने पूरी यात्रा की कमान संभाली। पूरी शोभायात्रा में जय परशुराम के जयकारे गूंजते रहे।


आयोजन प्रमुख जया मिलिंद तिवारी व योगेंद्र महंत ने बताया कि परशुराम जयंती के अवसर पर पिछले 9 वर्षों से अनवरत जारी भव्य परशुराम शोभायात्रा शनिवार को निकली। यह शोभायात्रा का 10वां वर्ष है। यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम का पूजन अर्चन के साथ हुई। फूलों से सजे रथ पर सवार होकर भगवान परशुराम भक्तों को दर्शन देने निकले। इस पूरी शोभायात्रा की कमान ब्राह्मण समाज की मातृशक्तियों ने संभाली। यात्रा में ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के समाजजन भी सम्मिलित हुए। भक्तों ने जगह-जगह भगवान परशुराम का पूजन अर्चन और आरती की।


यात्रा में रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास सहित साधु संत, वरिष्ठ समाजजन भी शामिल हुए। इस यात्रा में बग्घी पर ब्राह्मण बटुक थे, वही बैंड बाजे की धुन पर महिलाएं नाचते गाते हुए चल रही थी। युवा भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा रणजीत हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर पर समाप्त हुई।अन्नपूर्णा मंदिर पर भगवान परशुराम की महाआरती की गई। यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, योगेंद्र महंत,अभिषेक शर्मा बबलू,मनीष शर्मा मामा सहित अन्य मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE