BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच सहित मप्र के नामी अखबारों में आज इन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास.. <<     KHABAR : सेन जी महाराज की 724वीं जयंती पर होंगे कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही पुखराज बाई मेहता, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत मीडिया को पेड.. <<     BIG NEWS : डीकेन में अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप अभियान के तहत ग्राम क्षिप्रा में.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव और भाजपा प्रत्याशी सुधीर.. <<     KHABAR : श्री महाकालेश्वर मंदिर में सौमिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर दर्ज किए 02.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही पार्वती बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर गुप्ता ने खातेगांव विधानसभा.. <<     KHABAR : कन्‍नौद और खातेगांव में बूथ अवेयरनेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 7:01 pm
KHABAR : प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुआ नियुक्त गणनाकर्मियों का प्रथम चरण का रेण्डमाईजेशन, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए मतगणना कार्य तीन दिसम्बर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी में प्रातः आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना कार्यो को संपादित कराने हेतु नियुक्त गणनाकर्मियों का प्रथम रेण्डमाइजेशन सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी के व्हीसी रूम में सम्पन्न हुआ है।
गणनाकर्मियों के रेण्डमाईजेशन के दौरान बासौदा के सामान्य प्रेक्षक सुक्तिश्ता भट्टाचार्य, कुरवाई विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक बलवंत सिंह लिगरी, सिरोंज के सामान्य प्रेक्षक बिलफ्रेड नांगसेज तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक निर्मल अधिकारी मौजूद रहें। प्रेक्षकों की सहमति के उपरांत विधानसभावार गणनाकर्मियों के रेण्डमाइजेशन लॉक किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि हरेक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक रेण्डमाइजेशन किया गया है अर्थात मतगणनाकर्मियों को पृथक रेण्डमाइजेशन के तहत अवगत हुए है किस विधानसभा में मतगणना कार्य कराया जाना है अंतिम तथा द्वितीय चरण का रेण्डमाइजेशन मतगणना तिथि तीन दिसम्बर की प्रातः पांच बजे किया जाएगा। जिससे विधानसभावार गणनाकर्मियों को यह पता चलेगा कि मतगणना कार्य किस टेबिल पर बैठकर करना हैं। 
रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा और पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर मौजूद रहें। सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्व उल्लेखितों की उपस्थिति में एनआईसी के डीआईओ एमएल अहिरवार के द्वारा संपादित की गई है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE