BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 11:29 am
KHABAR : नीमच जिले के गांव जावी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की बैठक सम्पन्न, शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ, पढ़े मोहन नागदा की खबर   

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप प्लान के अंतर्गत नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा कमल सरोवर की नगरी जावी के श्री नागेश्वर (ख़ाकरदेव) मन्दिर परिसर में जिला समन्वयक ठाकुर वीरेंद्रसिंह, तहसील संयोजक राजेंद्रसिंह चौहान, तहसील प्रभारी धीरज बैरागी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। 
बैठक में ठाकुर वीरेन्द्रसिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान हो इस दृष्टि से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है मतदाताओं को अपने मत का महत्त्व समझकर मतदान अवश्य करना चाहिए और अन्य को भी मतदान के लिये प्रेरित करना चाहिये। हमें मतदाताओं को जागरूक कर शतप्रतिशत मतदान करवाना है। मतदान के महत्ता के बारे में जानकारी देना है। बैठक के पश्चात शतप्रतिशत मतदान करवाने के लिये उपस्थित सभी सदस्यों को चौहान ने शपथ दिलवाई। 
बैठक में विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार जावी, लक्ष्मीनारायण धनगर (पंडाजी), प्रकाश पटेल, मोहनलाल पाटीदार, नौंदराम पाटीदार, भगत नायक, रामनारायण पाटीदार, मुकेश पाटीदार, संजय मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE