BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 11:05 am
KHABAR : बीजेपी के जनसम्पर्क में टला बड़ा हादसा, भाजपा प्रत्याशी के जनसम्पर्क के दौरान नाच रहा युवक पटाखों में घिरा, मची अफरा तफरी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चल रहे पैदल जनसम्पर्क में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई। युवक पटाखों के बीच फंस गया था उसके कपड़ों तक में आग लग गई थी।


पर समय रहते यातायात पुलिस के जवान ने आतिशबाजी के बीच में जाकर उसे खींच लिया। साथ ही कपड़ों में लगी आग बुझाई। यदि जवान समय पर नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


ग्वालियर के उपनगर मुरार में शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने जनसम्पर्क किया है। जनसंपर्क के दौरान सड़क पर पटाखे चल रहे थे। कार्यकर्ता जोश में थे। इसी समय किसी ने सड़क पर एक हजार लड़ी वाला पटाखा (हजारा) चलाया। पटाखा चलते ही पास खड़ा एक युवक उसमें फंस गया। तभी एक चिंगारी से उसके कपड़ों में आ लगी और आग लग गई। यह देख आसपास के लोग घबराए, तब तक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से उसे निकाला और आग बुझाई। यह घटना बारादरी चौराहा, सदर बाजार और अग्रसेन चौराहे के बीच की है। जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। ट्रैफिक डीएसपी अजीत चौहान ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान एक युवक डांस करता हुआ पटाखों के करीब आ गया था। पटाखों के बीच वह डांस करता रहा, तभी यह हादसा हुआ। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सतर्कता व समझदारी से उसकी जान बच गई।


पटाखों के बीच कूदता रहा युवक
सड़क पर हो रही आतिशबाजी के बीच फंसा युवक पटाखों की आवाज के साथ कूदता रहा। पहले लोग उसे उसका डांस समझ रहे थे पर बाद में समझ में आया कि वह फंस गया है। जवानों ने तत्परता से उसे बचाया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि युवक उस समय नशे में था, जो बाद में चला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE