BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 10:55 am
BIG NEWS : रतलाम मंडल को स्पेशल ट्रेन की सौगात, नीमच-मंदसौर-चित्तौड़गढ़ के रास्ते होगी संचालित, दोनों दिशाओं में लगाएगी 9-9 फेरे, जारी हुआ शेड्यूल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनें लगातार चलाई जा रही है। रेलवे ने रतलाम रेल मंडल से होकर अजमेर से दौंड के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे चलेगी। 

रतलाम मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09657 अजमेर-दौंड स्पेशल 5 मई से 30 जून तक अजमेर से प्रति रविवार को 19.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ (23.05/23.15, रविवार), नीमच (00.05/00.07, सोमवार), मंदसौर (00.57/00.59), रतलाम (03.30/03.40) एवं दाहोद (05.25/05.27) होते हुए सोमवार को 18.20 बजे दौंड पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09658 दौंड अजमेर स्पेशल 6 मई से 1 जुलाई तक दौंड से प्रति सोमवार को 23.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (12.40/12.42, मंगलवार), रतलाम (15.40/15.50), मंदसौर (17.08/17.10), नीमच (17.38/17.40) एवं चित्तौड़गढ़ (19.30/19.40) होते हुए मंगलवार को 20.35 बजे अजमेर पहुंचेगी।

मार्ग के इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव- 
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बोईसर, पनवेल, लोनावाला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में से‍कंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE