BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 11:11 am
KHABAR : शिक्षा विभाग एमएलबी में लगाएगा पुस्तक मेला, 11 से 13 मई तक लगेंगे स्टॉल, आज से शुरू होगा पंजीयन छिंदवाड़ा जिले में अभिभावकों के साथ, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। जिले में अभिभावकों के साथ पुस्तक कॉपियों में लूट ना हो इसके लिए नई पहल करते हुएशिक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाना है। जिसकों लेकर शिक्षाविभाग द्वारा शुक्रवार को एमएलबी स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का जिले भर के 152पुस्तक व ड्रेस विक्रेता शामिल हुए।


जानकारी देते हुए मेला प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया है कि बैठक मेंसर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि जिले भर के पुस्तक ड्रेस विक्रेता इस पुस्तक मेले में शामिल होंगे।मेले का आयोजन 11 से 13 मई तक किया जाएगा। मेले का आयोजन एमएलबी स्कूल में किया जाएगा


दिनेश वर्मा ने बताया है कि हमारे पास एमएलबी स्कूल में 32 कमरे है। एक कमरे में दो लोगों को स्थान दिया जाएगा। वहीं कुछ लोगों के स्टॉल हॉल में लगाए जाएंगे।बैठक में मौजूदा विक्रेताओं से चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि 4 से 8 मई तक दुकान संचालकों द्वारा मेले में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाया जाएगा।


इसके बाद 8 मई को ही लॉटरी के माध्यम से कमरों का आवंटन किया जाएगा। वही वहीं 11 से तीन दिनों के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर के छात्र व अभिभावक मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा हे कि निजी स्कूलों, किताब बेचने वालों और दुकानदारों के बीच की सांठ-गांठ को खत्म करने के लिए जबलपुर जिला प्रशासन ने एक पहल की थी।


इस पहल में जिला प्रशासन ने बुक मेले का आयोजन किया। यह आयोजन इतना सफल रहा कि अब इसे एमपी के कई और जिलों में आयोजित करने का फैसला लिया जा रहा है। जिसमें छिंदवाड़ा जिले को भी शामिल किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE