BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2024, 12:17 pm
KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया मतदान करने का संदेश, स्वीप प्लान अंतर्गत चित्रकला व रांगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शुक्रवार को एक रैली निकाल कर 13 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। रैली के पश्चात लालबाग में सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों एवं 12 सीएम राइज कैंपस शालाओ के शिक्षकों द्वारा मतदान करने की शपथ भी ली गई। सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र ने बताया कि जिला प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा रैली निकाली जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में शिक्षक और विद्यार्थी चुनावी नारों की तख्तियां हाथ में लिए चल रहे थे और नारे लगा रहे थे। इससे पूर्व स्वीप प्लान अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त जानकारी सीएम राइज स्कूल धार के शिक्षक राकेश मुकाती ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE