BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 1:21 pm
KHABAR : डबरा पहुंचे विस अध्यक्ष तोमर, प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, पढ़े इमरान खान की खबर

Share On:-

डबरा। आज गहोई वैश्य समाज के शपथ ग्रहण और धर्मशाला लोकार्पण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्यता के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और गहोई वैश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
वहीं तोमर का नवनियुक्त अध्यक्ष मुन्नालाल गुप्ता द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। तोमर ने अपने संबोधन में सभी को एक साथ समाज हित में काम करने की बात कही। इतना ही नहीं नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस नेताओं का निमंत्रण अस्वीकार करने पर भी तंस कसा और कहा कि श्री राम आ रहे हैं। देश और दुनिया से लोग दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। जो आएगा वहीं राम का प्रसाद पायेगा जो नहीं आएगा वह रह जाएगा।
  कार्यक्रम की शुरुआत मैथिली शरण गुप्त और माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। वहीं समाज में अच्छे काम करने वालों समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सेवाड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित तमाम गहोइ वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE