BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बैंड-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर.. <<     VIDEO NEWS: अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, फिर भी.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : अपने पिता के समर्थन में गांव गांव और शहर.. <<     KHABAR : सिंगोली में मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रणजीत हनुमान में भगदड़ से श्रद्धालु की मौत.. <<     BIG NEWS : विभागीय जांच के मामले में 30 जून तक करना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएम राइज विद्यालय सिंगोली में हुआ समर.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नियुक्त मतदान.. <<     VIDEO NEWS: जिला चिकित्सालय के डॉक्टर कहते है.. <<     VIDEO NEWS: डॉक्टर का अपहरण कर अफीम केस में फ़साने की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्र के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत दिव्यांग और 85.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : यातायात पुलिस हटवाया अतिक्रमण, दुकान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2024, 4:06 pm
KHABAR : केंद्र से पैसा लाने में सिर्फ कांग्रेस सांसद ही सफल, नरेंद्र पटेल बोले- भाजपा सांसदों के काम गिनवा दो, बाकी फैसला जनता का, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक राजनारायणसिंह पुरनी, शहर अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा, सदाशिव भंवरिया के साथ प्रेसवार्ता की।


पटेल ने अरूण यादव के मैदान छोड़ने, विधानसभा चुनाव में हार, गुर्जर वोट बैंक से लेकर पार्टी में भितरघात और लोकसभा चुनाव में जीत के सवालों पर बेबाकी से जवाब दिया।


संगठन के सवाल पर जवाब में नरेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा के पास संगठन है तो कांग्रेस के पास भी संगठन है। भाजपा में बड़े-बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं को इशारों पर चलाते है। वहां कार्यकर्ता भी स्वतंत्र नहीं है, उनके कई लोग तो अंधभक्ति का शिकार है।


हम याद दिलाएंगे कि उनकी पार्टी ने किसानों को ग्यारंटी दी थी कि 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद क्या हुआ, भाजपा सरकार ने वादाखिलाफी की। कांग्रेस पार्टी में ऐसा नही होता है, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। हमारे कार्यकर्ता के सामने भाजपा का पदाधिकारी भी मैदान छोड़ देगा।


भितरघात को लेकर नरेंद्र पटेल कहते है कि आपसी मनमुटाव होता है, ये सामान्य बात है। लेकिन ये चुनाव अन्याय के खिलाफ लड़ाई का चुनाव है। हम सब एकजुट है। दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। अरूण यादव के मैदान छोड़ने पर कहा कि ये उनका व्यक्तिगत फैसला है। लेकिन हमारा संगठन मानता है कि उन्होंने सही फैसला लिया। वो तीन चुनाव लगातार लड़ चुके थे। अब उन्हें प्रदेश भर में प्रचार करने जाना है। उनके निर्णय से सेकंड लीडरशिप को मौका मिला है।


लोकसभा चुनाव में जीत के दावे पर कहा कि पार्टी तो प्रत्याशी तय करती है लेकिन असल मायने में वो उम्मीदवार होता है। उम्मीद पर ही वो चुनाव मैदान में टिका होता है। अब यह तो मतदाता को तय करना है कि उनका प्रतिनिधि कौन होगा। हां, मैं यह जरूर कह सकता हूं कि कांग्रेस के नेताओं में काम लाने का जज्बा है। इतिहास उठाकर देख लिजिए कि खंडवा को भाजपा के सांसदों ने क्या दिया है। जो भी विकास के काम हुए है वो कांग्रेस सांसदों की ही देन है।


नरेंद्र पटेल ने गुर्जर वोट बैंक को लेकर कहा कि मैं छात्र राजनीति से कांग्रेस में आया हूं। मेरे काका विधायक और सांसद रहे है। समाज को पार्टी से जोड़ना ठीक नहीं है। पार्टी के टिकट वितरण की अपनी एक अलग गाइडलाइन होता है। तमाम सर्वे और रायशुमारी होती है। मेरे प्रस्तावक राजनारायणसिंह जी थे और समर्थन देने वाले अरूण यादव। चुनावी मुद्दों पर कहा कि खंडवा में बरसों से ओवरब्रिज, पानी, रिंग रोड, सड़क, नाली की समस्या है। तय समय में उनका समाधान कराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE