BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 3:15 pm
BIG NEWS : शाजापुर जिले की लालघाटी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गृह भेदन के आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गई मश्रुका जप्त, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। दिनांक 04.03.2025 को फरियादीया जया बाई पति राजेश वंश नि. रविदास कालोनी शाजापुर ने थाने पर आकर रिपोर्ट की कि मैं दिनांक 21.02.25 को मै मेरे घर का ताला लगाकर उज्जैन चली गई थी। दिनांक 04.03.25 को मुझे मालूम हुआ कि मेरे घर का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर अज्ञात आरोपीयो द्वारा मेरे घर में रखा सामान व रकम चोरी कर ले गये है। फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना लालघाटी पर अपराध क 42/2025 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अति. पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल के निर्देशन मे एवं एसडीओपी जीएस चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लालघाटी द्वारा अपराध की पतारसी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई ।

पुलिस टीम द्वारा अपराध में चोरी गये मशरूका एवं आरोपीयो की गिरफ्‌तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान मुखबीर द्वारा 02 संदिग्ध पप्पू शाह पिता बाबू शाह उम्र 58 साल नि. हाउसिंग बोर्ड कालोनी शाजापुर व संतोष पिता कन्हैयालाल मालवीय जाति बलाई उम्र 25 साल नि. रामनगर शाजापुर के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त दोनो संदिग्धो को पुछताछ हेतु थाने लाये गये जिनसे पुछताछ के दौरान आरोपीयो के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया जिन्हे गिरफ्‌तार कर आरोपीयो से प्रकरण का चोरी गया मशरूका एक एलसीडी टीवी, एक गैस टंकी, चांदी की बिछुडी, चांदी के कडे, चांदी के सिक्के तथा घरेलू समान जर्मन का तपेला, कुकर, पीतल की बटलोई, तांबे का गगरा, पीतल का तपेला, पीतल की परात आदि समान कुल मशरूका कीमती करीबन 40,000/ रूपये का जप्त किया गया ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अर्जुन सिंह मुजाल्दे, सउनि रोशन सिंह तोमर, प्रआर 529 अरविंद, प्रआर, जितेन्द्र, आर. रामप्रसाद, आर. जसवंत, आर. 301 शिशुपाल, आर. 728 मुकेश व आर. चालक धर्मराज छाडी की सराहनीय भूमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE