BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 3:37 pm
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच का निर्वाचन, केवल ये सदस्य ही ले सकेंगे भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक भारतीय रेडकास सोसायटी नीमच मयूरी जोक ने बताया, कि भारतीय रेडकास सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा का आयोजनएवं प्रबंध समिति जिला शाखा नीमच का निर्वाचन 25 अगस्त 2025 को प्रातः 11.00 बजे रेडकास भवन में संपन्न होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रेडकास नीमच के सभी आजीवन सदस्यों से नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया एवं पात्रता-
जिला प्रबंध समिति के सदस्य बनने हेतु एकअगस्त 2025 की स्थिति में रेडकास नीमच के सभी आजीवन सदस्य मतदान हेतु अर्हता रखेंगें। पूर्व से पंजीकृत सदस्य अपना पंजीयन क्रमांक रेडकास कार्यालय से प्राप्त करें। मतदाता सूची कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है। मतदान हेतु सदस्यों को अपना फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। केवल नीमच रेडकास के आजीवन सदस्यगण ही निर्वाचन में भाग ले सकेंगें।

पदों का निर्वाचन-
प्रबंध समिति के निर्वाचन उपरांत 25 अगस्त 2025 को ही समिति के सदस्यों में से चेयरमेन, वाईस चेयरमेन, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि (साधारण सभा) आदि पदों का चुनाव किया जावेगा।

नाम निर्देशन एवं समय सीमा-
25 अगस्त 2025 को प्रातः 11.15 से 11.45 बजे तक नाम निर्देशन प्रकिया होगी। प्रातः 11.45 से 12.45 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, दोपहर 2.45 से 1.00 बजे तक प्राविधिक सूची का प्रकाशन, दोपहर 1.00 से 1.30 बजे तक आपत्ति‍ एवं नाम वापसी, दोपहर 2.00 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन, दोपहर 3.00 बजे से मतदान एवं परिणाम, तत्पश्चात आगामी प्रक्रिया की जावेगी। मयूरी जोक ने सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्वाचन प्रकिया में सक्रिय रूप से भाग लें। निर्वाचन से सबंधि‍त अधिक जानकारी एवं समस्या समाधान हेतु रेडकास कार्यालय नीमच एवं सहायक प्रशासक से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE