रतलाम। खाद्य एवं औषधि विभाग ने जावरा में डेयरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। विभाग की टीम ने बालाजी डेयरी एवं भारत डेयरी से पनीर, घी एवं श्री घी दूध के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए संकलित किए।
कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये बताई गई है।
खाद्य एवं औषधि विभाग के अनुसार जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।