मंदसौर। जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। 13 अगस्त की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 10.1 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
कहां कितनी हुई बारिश-
पिछले 24 घंटों में भानपुरा में 2.6 मिमी, भावगढ़ में 0 मिमी, गरोठ में 0.8 मिमी, मल्हारगढ़ में 17.0 मिमी, संजीत में 18.0 मिमी, धुंधड़का में 42.0 मिमी, मंदसौर में 8.0 मिमी, शामगढ़ में 3.4 मिमी, कयामपुर में 2.0 मिमी, सीतामऊ में 11.4 मिमी और सुवासरा में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक वर्षा का आंकड़ा-
वर्षामापक केंद्रों के अनुसार भानपुरा में 443.0 मिमी, भावगढ़ में 567.2 मिमी, गरोठ में 471.8 मिमी, मल्हारगढ़ में 541.0 मिमी, संजीत में 398.0 मिमी, धुंधड़का में 645.0 मिमी, मंदसौर में 500.0 मिमी, शामगढ़ में 477.2 मिमी, कयामपुर में 427.5 मिमी, सीतामऊ में 520.0 मिमी और सुवासरा में 482.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गांधीसागर बांध का जलस्तर 1298.82 फीट-
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गांधीसागर बांध का जलस्तर 1298.82 फीट दर्ज किया गया है। जिले में अब तक हुई बारिश से औसत वर्षा का आंकड़ा 497.6 मिमी पहुंच गया है।