निंबाहेड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशानुसार निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नवनियुक्त अध्यक्षों को कांग्रेस संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपतलाल धाकड़, कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक एवं संगठन महासचिव शंभूलाल कुमावत ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया कि संगठन की वास्तविक ताकत गांव और बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखेंगे।
पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
44 ग्राम पंचायतों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बाड़ी – फूलचंद तेली, नरसिंहगढ़ – रामनिवास धाकड़, कदमाली – लालचंद गायरी, मरजीवी – अनिल आंजना, कोटड़ी कला – मुकेश सेन, डला किशनपुरा – चम्पालाल धाकड़, गुड़ाखेड़ा – सुरेश दास, ढोरिया – उदयलाल कुमावत, भगवानपुरा – भैरूलाल धाकड़, बिनोता – यशवंत सेन, मल्ला चारण – प्रभुदान चारण, मिन्नाना – रघुवीर सिंह शकावत, जावदा – किशनलाल धाकड़, धीनवा – सत्यनारायण शर्मा, मंडावली – भरत धाकड़, जलिया – भैरूलाल पटेल, बांगेड़ा मामादेव – विकास धाकड़, बरड़ा – भैरूलाल गुर्जर, गादोला – केसरीमल मीणा, केली – कोमल कच्छावा, कनेरा – राजेश भंगुरा, बड़ावली – शांतिलाल सुथार, सरसी – मुकेश गुलगामा, निम्बोदा – लक्ष्मण चारण, बांगेड़ा घाटा – नरेंद्र रेगर, मेलाना – लाभचंद मेघवाल, लूणखंदा – भरत धाकड़, श्रीपुरा – मांगीलाल गुर्जर, लसड़ावन – भगवतीलाल गायरी, बड़ोली – माधोसिंह उदयलाल धाकड़, फलवा – रतनलाल गायरी, कारूंडा – शंकरलाल जटिया, फाचर अहिरान – देवीलाल मेनारिया, बांसा – लच्छीराम डांगी, भावलिया – मुकेश मेनारिया, अरनिया जोशी – चतुर्भुज मीणा, बड़ोली घाटा – संजय जाट, अरनोदा – योगेश पाटीदार, चरलीया मेवासां – गोपीलाल रेबारी, टाई – बगदीराम धाकड़, भुजियाखेड़ी – घनश्याम सिंह राणावत, उखलिया – कैलाश गायरी, मांगरोल – राम सिंह जा एवं सतखंडा – प्रकाश डांगी को ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति से निंबाहेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नवनियुक्त अध्यक्षों के माध्यम से संगठन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा।