मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार मंदसौर में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा।
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे नक्षत्र गार्डन से मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के माध्यम से देश विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना एवं श्रद्धांजलि व्यक्त की जाएगी।
मौन जुलूस के पश्चात कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वक्ताओं द्वारा देश विभाजन की विभीषिका, उसके प्रभाव एवं उस दौर में लोगों द्वारा झेले गए संघर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।