BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 5:14 pm
KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर, पढे़ विशेष सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त को नगर परिषद राजगढ़ द्वारा भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के उत्साह और गरिमा के साथ निकली रैली में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

रैली का नेतृत्व तहसीलदार, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, थाना स्टाफ, पार्षदगण एवं मनोनीत पार्षदों ने किया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा वाहन रैली नगर परिषद परिसर से प्रारंभ होकर राजगढ़ के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस थाना राजगढ़ और आदर्श मार्ग तक पहुंची। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद रैली का समापन पुनः नगर परिषद परिसर में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE