KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश का पालन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति, पढ़े खबर 

March 28, 2024, 12:36 pm




इन्दौर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने विधानसभा क्षेत्रवार सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये है। इस संबंध में उनके द्वारा आदेश जारी कर दिये गये है। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के लिए संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा,  विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 के लिए संयुक्त कलेक्टर ओमनारायण सिंह बड़कुल, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 के लिए संयुक्त कलेक्टर घनश्याम धनगर, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 के लिए संयुक्त कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 के लिए संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पाण्डेय,  विधानसभा क्षेत्र राऊ के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर, सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अम्बेडकर नगर(महू) क्षेत्र के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर चरणजीत सिंह हुड्डा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP