BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 2:01 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच के राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। नीमच जिले में जारी स्वीप एक्टिविटी व आगामी लोकसभा चुनाव के अंतर्गत नव मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय की छात्राओं एवं जिला निर्वाचन, नीमच के संयुक्त तत्वाधान में उ मा वि क्रमांक 2 नीमच से रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम ममता खेड़े ने उपस्थित छात्राओं एवं करचारियों को मतदाता शपथ दिलाई तत्पश्चात मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर उ मा वि क्रमांक २ के प्रांगण से रवाना किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में छात्राओं ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम ममता खेड़े मैडम द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा को मतदाता जागरूकता नारे लिखित मिट्टी के सकोरे भेंट किए गए। महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ एन के डबकरा के द्वारा मतदाता निर्वाचन जागरूकता गतिविधियों के संबंध में छात्राओं को जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में डॉ हिना हरित, डॉ प्रियंका ढलवानी, प्रो हीरसिंह राजपूत, प्रो सुनील कुमावत, प्रो संजय बिजोलिया सहित महाविधालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE