BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 2:36 pm
BIG NEWS : बैलगाड़ी पर सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया ने हांकी बैलगाड़ी, पिता के लिए मांगे वोट, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनके पुत्र प्रचार में लगे हुए हैं। वह पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार को प्रचार के दौरान वह बैलगाड़ी चलाते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।


भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानार्यमन सिंधिया शुक्रवार को बमोरी विधानसभा में अपने प्रचार के दौरान ग्राम लपचोरा पहुंचे। यहां उन्होंने बैलगाड़ी पर बैठकर उसकी सवारी की और खुद अपने हाथों से बैलगाड़ी को हांका। इस अवसर पर किसानों से चर्चा कर उनसे जानकारी ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह यादव, देवेंद्र किरार, जनपद अध्यक्ष गायत्री भील, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुएंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में लपचोरा के ग्रामीण उपस्थित रहे।


इसी दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 20 सालों में गांव गरीब और किसानों का चहुमुंखी विकास किया है। देश को विश्व में 5 वी सबसे बड़ी शक्ति बनाया। ये मोदी की गारंटी का भारत है। इस लिए आप सभी राष्ट्र हित में मतदान अधिक से अधिक मतदान कर कमल खिलाकर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करें।


ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे
गुरुवार को प्रचार के दौरान महानआर्यमन सिंधिया सिरसी पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों से चर्चा के बाद भादोर के लिए रवाना हुए। तभी एक किसान उन्हे खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उस किसान के पास पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थाम ली। वह खेत में प्लाऊ से जुताई करते हुए दिखे। उन्होंने किसान से जुताई और खेती संबंधी अन्य जानकारियां भी लीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE