BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 3:14 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव पुलिस और 2 क्विंटल डोडाचूरा के साथ धराएं तस्कर, जब पुलिस ने शुरू की पूछताछ तो कबूला ये राज, लक्की फौजी के ढाबे से भरा था माल, इनके नाम भी आ रहे हैं सामने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नयागांव पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 02 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया था। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। इन तस्करों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले नामों का खुलासा हो रहा है। 

नयागांव टीआई रामपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन रेलवे फाटक के पास नयागांव से ट्रक क्र. पीबीे.-11-सीएक्स-4039 से लाल मिर्चीयों के बोरों के बीच में स्कीम बनाकर 05 कालें रंग के कट्टों में छुपाकर कुल 02 क्विंटल 15 किलोग्राम पीसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया था।
ट्रक वाहन के चालक ने पूछताछ में अपना नाम हरदीप पिता सीताराम राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी चेल्लेवाले तहसील आनंदपुर साहेब जिला रूपनगर (पंजाब) व निमित कुमार पिता हरमेशचन्द्र राजपूत निवासी दगलकला तहसील हरोली जिला उना (हिमाचल प्रदेश) बताया था, जिनके कब्जे से मादक पदार्थ जप्त किया गया था। साथ ही वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

पूछताछ में पता चला कि तस्करों ने माल लक्की फोजी के ढाबे से भरा था। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूछताछ में बाबू सिंह, भेरू सिंह, पदम सिंह, तूफान सिंह का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि इन्होंने ही ट्रैक्टर से डोडा चूरा भरा था। वहीं एक बाइक द्वारा पॉयलेटिंग करने की बात भी सामने आ रही है, जिसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE