NEWS : सहकारी तोल केंद्र पर ठेकेदार की मनमानी, किसानों को किया जा रहा है नाजायज परेशान, कल करवाया जायेगा तोल केंद्र को बंद, पढे़ विशाल श्रीवास्तव की खबर 

April 18, 2024, 10:45 am




झालावाड़। जिले के तहसील मनोहर थाना मे नवीन कृषि उपज मंडी में सरकारी तोल केन्द्र पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किसानो की सरसों रिजेक्ट कर नहीं तोलने की शिकायत किसान संघ के कार्यकर्ताओंने तहसीलदार मोहन लाल पंकज से की। किसान संघ के तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा ने बताया कि सरकारी तोल केंद्र पर किसानो की सरसों की फसल तोली जा रही है लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किसानों द्वारा लाई गई सरसों को कोई ना कोई कारण बता कर नहीं तोला जा रहा । इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इसकी जानकारी जब किसान संघ के कार्यकर्ताओ को लगी तो किसान संघ के कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी में पहुंचे लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किसानों की रिजेक्ट सरसों नहीं तोलने पर तहसीलदार को सूचना दी । इस पर तहसीलदार मोहनलाल पंकज मौके पर पहुंचे और किसान की सरसों को तोलने के निर्देश दिए। लेकिन उस किसान की सरसों को 2 दिन बाद भी नहीं तोला जा रहा है इससे स्पष्ट हो जाता है कि ठेकेदार व उसके कर्मचारी अपनी ही मनमानी कर रहे हैं और किसानों को नाजायज परेशान किया जा रहा है। यदि उसे किसान का माल आज भी नहीं तोला जाता है। तो कल भारतीय किसान संघ के द्वारा सहकारी तोल केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और तोल केंद्र को बंद करवाया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP