नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चावला कॉलोनी के पास खेत की झाड़ियों में बुधवार को आग लग गई। जब लोगों ने आग और धुंआ देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी वासियों की सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जहां दमकल कर्मियों ने करीब 1 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दरअसल, चावला कॉलोनी के पास स्थित खेत और कॉलोनी के बीच स्थित बड़ी मात्रा में झाड़ियां है। यहां आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह जगह एक छोटे वन्य क्षेत्र के समान है जिसमें काफी पेड़ पौधे, झाड़ियां है। जो इन दिनों सूखी हुई भी है। जिससे इसमें आग जल्दी से फेल गई। पहले तो रहवासियों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास की पर जब आग नहीं बुझी तो, पुलिस कंट्रोल रूम ओर फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई।
वहीं आग की लपटों और धुंआ काफी दूर तक दिखाई दिया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जाम हो गई।