चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध देशी कट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार भी जब्त कर ली है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी शिवप्रकाश टेलर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो ज्ञ-10 कार में सवार युवक अवैध देशी कट्टा लेकर हाईवे पर लोगों में रौब झाड़ते हुए नीमच से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई सुन्दरपाल चौधरी ने पुलिस टीम के साथ थाने के सामने हाईवे पर नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपी-
अमन सेन (23) पिता मोहनलाल सेन, निवासी रानीखेड़ा, थाना सदर निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़।
पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर देशी कट्टे की खरीद-फरोख्त और अवैध हथियार रखने के संबंध में विस्तृत पूछताछ करेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
एएसआई सुन्दरपाल चौधरी, आरक्षक बाबूलाल, दयाराम एवं ओपीलाराम की सराहनीय भूमिका रही।