BREAKING NEWS
KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2026, 4:28 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, तीन लग्जरी गाड़ियों में चल रही थी करोड़ों की खेप, अब सलाखों के पीछे रहेंगे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना राशमी पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन लग्जरी वाहनों से 833 किलो 540 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। मामले में तस्करी गिरोह से जुड़े 10 अन्य सहयोगियों को नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी गंगरार उदय सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में थाना राशमी पुलिस और डीएसटी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों को देख शुरू हुई कार्रवाई-
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे गश्त के दौरान डीएसटी टीम एवं राशमी थाना पुलिस को तुर्किया कलां से अडाना की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर तीन संदिग्ध लग्जरी वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर सबसे आगे चल रही सफेद रंग की ब्रेजा कार के चालक ने वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार लकड़ियों से टकराकर रुक गई।

इसके पीछे चल रही काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद रंग की इनोवा कार भी मौके पर रुक गई। तीनों वाहनों में सवार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर ब्रेजा चालक और स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वाहनों से मिला 833 किलो डोडाचूरा-
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 424 किलो 800 ग्राम तथा फरार आरोपियों द्वारा छोड़ी गई इनोवा कार से 408 किलो 740 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। दोनों वाहनों से कुल 833 किलो 540 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया।

इसके अलावा स्कॉर्पियो चालक रमेश विश्नोई के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने ब्रेजा चालक प्रहलाद पुरी और स्कॉर्पियो चालक रमेश विश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- प्रहलाद पुरी (25) पिता हंसराज उर्फ हांसु पुरी, निवासी केसर खेड़ी, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़।
- रमेश विश्नोई (50) पिता गिरधारी लाल, निवासी जाजीवाल विश्नोईयान, थाना बनाड़, जिला जोधपुर।

मामले की जांच भदेसर थानाधिकारी विनोद मेनारिया को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

कार्रवाई में शामिल टीम-
थाना राशमी: थानाधिकारी रतन सिंह, एएसआई सुभाष चंद्र, गोपाल लाल, कांस्टेबल रमेश, अनिल, सज्जन सिंह, सुमित।

डीएसटी टीम: हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अमित, अजय, मनोज, प्रीतम, शिशराम, रतन सिंह एवं बलराम।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE