ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत बिगड़ गई है। मां माधवी राजे दिल्ली ए आई आई एम एस में भर्ती कराई गईं। वहीं सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी तबीयत खराब होने की वजह से गुना का दौरा निरस्त कर दिल्ली रवाना हो गई हैं। बता दें कि पिछले तीन महीने से सिंधिया की मां का इलाज दिल्ली ए आई आई एम एस में चल रहा है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे लगातार जारी है। मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में सात मई को गुना, विदिशा और राजगढ़ की सीट पर मतदान होगा। गुना से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस ने गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
पत्नी प्रियदर्शनी का गुना दौरा निरस्त
चुनाव प्रचार को ध्यान में रखते हुए सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी का 2 मई यानी गुरुवार को गुना का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने दो मई को होने वाले गुना दौरा को फिलहाल के लिए निरस्त कर दिया है और वह अपनी सास के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं।