BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 4:38 pm
BIG NEWS : दिग्विजय के गढ़ में भाजपा ने किया चुनावी प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के लिए अनोखे अंदाज में घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे की तरह गांव में वोट मांगने पहुंचें विधायक, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। लोकसभा चुनाव में जनता को रिझाने के लिए भाजपा नेता अलग-अलग अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर राजगढ़ से सामने आई है, जहां लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए उनकी पार्टी के राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने अपने क्षेत्र के एक गांव में सिर पर पगड़ी, गले मे फूलों की माला पहने घोड़े पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने निकले।


इस दौरान ढ़ोल-धमाके के साथ घोड़े पर बैठें विधायक का माहौल किसी दूल्हे की बारात जैसा नजर आ रहा था। चुनाव प्रचार के अलग अंदाज का यहां वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि यहां वीडियो मंगलवार का है। दरअसल, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव इन दिनों भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर के पक्ष में अपने क्षेत्र के गांव में चुनाव प्रचार कर रहे है।


मंगलवार को अमर सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ खिलचीपुर में तहसील के रूपाहेड़ा गांव पहुंचें थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें घोड़े पर बिठाया। जिसके बाद ढोल-धमाकों के साथ कार्यकर्ताओं ने घोड़े पर बैठे विधायक के साथ बारात के जुलूस की तरह ही सांसद प्रत्याशी रोड़मल नागर का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल पर जमकर डांस भी किया,और कार्यकर्ताओं ने विधायक पर जमकर पैसे भी न्यौछावर किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE