खाचरौद। चापानेर में सप्त दिवसीय यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों से यज्ञाचार्य निलेश व्यास, श्रीविशाल व्यास के द्वारा प्रतिदिन अनुष्ठान संपन्न करवाया जा रहा है। यज्ञ का यह आयोजन वैशाख कृष्ण छठ सोमवार 29 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ। सप्त दिवसिय यज्ञ के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कथा वाचक माधव मुखिया के द्वारा करवाया जा रहा है। कथा ओर यज्ञ का समापन वैशाख कृष्ण बारस रविवार 5 मई को होगा इस दौरान गंगाजल शौभायात्रा का आयोजन भी किया जाऐगा। सप्त दिवसीय यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्री में रामलीला का सुंदर चित्रण भी किया जा रहा।