KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भक्ति शर्मा ने भाजयुमो के युवा सम्मेलन में हुए शामिल, पढे़ खबर 

April 27, 2024, 4:29 pm




सनावद। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भक्ति शर्मा ने शुक्रवार को भाजयुमो के युवा सम्मेलन में शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि आज का युवा नए भारत का शिल्पकार बन कर उभर रहा है। भारत का युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहा है। शर्मा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक मतदान के लिए सक्रिय होने का आव्हान किया।  विधायक सचिन बिरला ने कहा कि भारत के संविधान को कोई भी बदल नहीं सकता। बिरला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजयुमो के सामने बड़ी जिम्मेदारी है। मतदान के दिन भाजयुमो कार्यकर्ता मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम मेंभारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP