BIG REPORT : जीतू पटवारी द्वारा भाजपा नेत्री पर दिए बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला, मुर्दाबाद के लगाए नारे, पढे़ नौशाद नूर की खबर

May 4, 2024, 10:49 am




बुरहानपुर। जीतू पटवारी द्वारा भाजपा नेत्री पर दिए बयान के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशभर में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार शाम को बुरहानपुर में भी भारतीय जनता पार्टी और भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर कमल तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका और जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता इमरती देवी के संबंध में एक गैर जिमेदाराना व अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर बयान दिया है। जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जीतू पटवारी का पुतला दहन कर रही है। उनकी घटिया सोच और बयान का विरोध कर रही हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP