सतना। विंध्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बघेली लोकगीतों के रस में सतना की शाम ऐसे डूबी कि हर कोई मंत्र मुग्ध रह गया। बघेली गायकों की प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया।
अवसर था विंध्य लोक रंग महोत्सव का। उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था मप्र एवं एमपीडब्ल्यूजेयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बघेली लोक गायिका मान्या पांडेय, बाल कलाकार प्रत्युष द्विवेदी, लोक गायक नरेंद्र सिंह (सीधी), कपिल तिवारी, श्रुति सिंह एवं शुभी सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी। वाद्य यंत्रों पर लोक वादक हरिश्चंद्र मिश्रा, कर्णवीर सिंह तोमर, पवन शुक्ला, रावेंद्र तिवारी, शुभम द्विवेदी, रजनीश जायसवाल, निर्भय द्विवेदी,आशुष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, शुभम विश्वकर्मा ने संगत की।
कार्यक्रम की शुरुआत सतना के बाल कलाकार भजन गायक प्रत्युष द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने लोकगीत-आदिवासी गीत,श्रमगीत, संस्कार गीत, विवाह गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। मान्या पाण्डेय के बघेली लोक गीतों को सुनकर श्रोता झूम उठे। उन्होंने बघेली लोकगीत फैसन मा टोरबा बउराय लागे बोलय मा बघेली लजाय लागे, कोयल बिना बगिया ना सोहे राजा,मोरे रामा के कोमल पाव, कंकर लगी जाइही, पती पत्नी करिन मन विचार, चला राजा खेली एक खेलवार, दादू हमार कब आइसी, उपर बदर घहराय रे, नई बहू पानी का निकली, आदिवासी गीत टप्पा, बिरहा, सामाजिक एवं ऋतु गीतों की प्रस्तुति दी।
विंध्य के प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह सीधी ने आदिवासी एवं श्रम गीत प्रस्तुत किए तो लोक गायक कपिल तिवारी ने संस्कार गीत व लोक गायिका श्रुति सिंह, शुभी सिंह ने बघेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विक्रम अवार्डी पर्वतारोही रत्नेश पांडेय,प्रोफेसर क्रांति मिश्रा, ताइक्वांडो प्लेयर अस्मि भारती ,योगाचार्य मुकेश समेत सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद मिश्रा, विजय तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, सौभाग्य केशरी, सुभाष शर्मा, रत्नाकर चतुर्वेदी, वीडी पाण्डेय, डॉ उमेश दुबे, डॉ राकेश अग्रवाल, मनीषा सिंह, राजेश द्विवेदी, सतीश सुखेजा, अभिनव त्रिपाठी संजय पयासी, रघुवंश नारायण मिश्रा, डॉ. प्रियंका द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, पीआरओ राजेश सिंह, डॉ संजय पयासी, केजी गुप्ता, संजय शाह आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में आयोजन समिति के बरुन शर्मा, डॉ. उत्तम द्विवेदी, मुकेश कुमार मिश्रा, निवेश चौरसिया, उमेश सिंह, दीपक शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, नारेन्द्र कुशवाहा, संपत मिश्रा, सजल रजक, मनीष तोमर, पंकज कुशवाहा, राजू सौदागर, अमित मिश्रा, रतन नाग, शुभम शुक्ला, अमन त्रिपाठी, राजेश सिंह, अनिल गुप्ता पिंटू, शिवम सेन, रोहित गर्ग, विष्णु विजय शुक्ला, रवि शुक्ला, कैलाश पयासी आदि उपस्थित रहे।