BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 12:10 pm
BIG NEWS : कृषि उपज मंडी में विवाद मामला, दोपहर 03 बजे कलेक्ट्रेट में होगी आवश्यक बैठक, आज नीलामी कार्य चालु, व्यापारी संघ ने लिया बड़ा फैसला, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में व्यापारी के कर्मचारी और मंडी हम्माल के बीच हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा हैं। शुक्रवार देर रात मंडी व्यापारी संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमे मंडी प्रशासन को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य चालू हैं। लेकिन बताया जा रहा हैं कि सोमवार से व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। 
वहीं शुक्रवार को हुई इस घटना को लेकर कलेक्टर कार्यालय नीमच पर शनिवार दोपहर 03 बजे व्यापारी संघ, मंडी प्रशासन की आवश्यक बैठक रखी गई हैं। बैठक कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में होगी। बैठक में मंडी व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा होगी। साथ ही आज दोपहर 02.30 बजे हिन्दू जागरण मंच द्वारा मंडी में हुए इस घटनाक्रम को लेकर सर्व समाज द्वारा दशहत के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। 
यह था पूरा मामला- 
शुक्रवार को मंडी में नीलामी का काम ‎चल रहा था। लहसुन व्यापारियों की‎ तरफ से प्रतिनिधि के रूप में हम्माल‎ प्रतिदिन किसानों के लहसुन की परख‎ करने के लिए कुछ बोरियां खोलकर‎ ढेर लगाते हैं ताकि लहसुन देखकर‎ बोली लगाई जा सके। शुक्रवार शाम‎ को व्यापारियों के हम्माल राहुल उम्र 31 वर्ष पिता रामकरण कैथवास ‎निवासी खेड़ापति बालाजी मार्ग‎ बघाना लहसुन की बोरी खोल रहा‎ था। इस दौरान वहां खड़े मंडी के‎ दूसरे हम्मालों ने कहा कि बोरी क्यों‎ खोल रहा है, यह हमारी है। इस बात ‎को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद‎ और मारपीट हो गई।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE