रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल 29 मई को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातरू 11 बजे आरंभ होगी। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मातृ वंदना योजना, पोषण आहार वितरण, मंगल दिवस तथा अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।