मोरवन। मोरवन में चोरी की वारदातें आम हो गई। कभी रात्रि में आम जन को चोरी का डर रहता था, अब दिन में भी चोरियां होने लगी है। कुछ वर्षों से कभी मोटरसाइकिल गायब हो रही, तो कहीं दिन दहाड़े घरों के ताले तोड़कर घर का सामान चोरी किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मोरवन निवासी जकी रजा सैयद के यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जकी रजा सैय्यद ने बताया कि उनका पूरा परिवार रिश्तेदारी में, बाहर गया हुआ था एवं वह रोजाना, की तरह सवेरे अपनी दुकान पर गए हुए थे।
जब वह दुकान से दोपहर 12 बजे घर पर लौटे तो उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मकान के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त अवस्था में दिखा व घर की पेटियों सहित अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। जब आस-पास वालों को इस घटना की जानकारी मिली तो सब हतप्रभ रह गए।
गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें दो अनजान औरतें नजर आई।