BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में भयानक हादसा, राजस्थान से महाकाल.. <<     KHABAR : चुनाव आयोग का आदिवासी बेल्ट पर फोकस, एमपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने.. <<     KHABAR : आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मई माह की इस तारीख तक किसान कर सकते हैं.. <<     NEWS : भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला एवं तहसील न्यायालयों में होगा नेशनल.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 100 वर्ष से अधिक की.. <<     KHABAR : जिले में मतदाता जागरूकता हेतु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधियों के तहत मशाल रैली का हुआ.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वोटिंग से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने जारी.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव- 2024 के तहत खरगोन एवं खंडवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 7:51 pm
KHABAR : विकास यात्रा मनासा क्षेत्र में 165 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 65 लाख के कार्यों का भूमि पूजन संपन्न, विधायक मारु ने किए हितलाभ वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। जिले में आयोजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में मनासा क्षेत्र में मंगलवार को विधायक अनिरुद्ध मारू के नेतृत्व में विकास यात्रा हासपुर, डांगड़ी, सेमली इस्तमुरार, बोरखेड़ी, बरखेड़ा मोया, भदवास, कड़ी आंत्री एवं देवरी आंतरी पहुंची। विकास यात्रा के दौरान गांव गांव में ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक विधायक मारू एवं विकास यात्रा का स्वागत किया गया। गांवो में महिलाओं और छात्राओं ने कलश यात्रा निकाली। 

इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध मारु ने विभिन्न गांवो में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए 165 लाख के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 65 लाख के कार्य का भूमि पूजन भी किया। विधायक मारू ने विकास यात्रा के दौरान इन गांवों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।

जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए विधायक अनिरुद्ध मारु ने कहा कि गांधी सागर से नीमच जिले के लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना स्वीकृत हो गई है। क्षेत्र के हर गांव के हर घर को 24 घंटे पीने का शुद्ध जल 24 घंटे नल द्वारा प्रदान किया जावेगा। इसी तरह गांधी सागर से उदवहनसिंचाई योजना भी स्वीकृत हो गई है। इस  योजना से किसानों के खेतों में गांधी सागर का पानी पहुंचेगा जिससे सिंचाई रकबा  बढ़ेगा और किसान समृद्ध एवं खुशहाल बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिंचाई का रकबा बढ़ाने का कार्य किया है। किसानों को किसान सम्मान निधि पीएम सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत हर साल 12000 रुपए का भुगतान करेगी। विधायक मारू ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे लाडली बहना योजना के तहत अपने आवेदन पत्र भर दे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, एसडीएम पवन बारिया, डॉ राजेश पाटीदार व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE