BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 11:34 am
KHABAR : कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक, अधिकारी अपना लेवल आफ अलर्टनेस बनाए रखें, वोटर्स को मतदान सुविधाओं के बारे में बताएं-राजन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चौथे चरण के लिये 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करें, उनसे संवाद करें, उनकी शंकाओ का समाधान करें और गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधाओं के बारे में भी बतायें। मतदाता वोट देने मतदान केन्द्र तक आयें, इसके लिये सभी जरूरी प्रबंध किये जायें।


राजन ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाये। गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर छाया, शीतल जल, बैठने की व्यवस्था, कूलर, पंखे, दवा सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। सभी अधिकारी अपने लेवल ऑफ अलर्टनेस को बनाये रखें। मतदाताओं का स्वागत आम का पना, शरबत, छाछ आदि से करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के साथ-साथ मतदान सामग्री वितरण स्थल पर भी सभी समुचित व्यवस्थाएं की जायें। सामग्री वितरण स्थल पर मिनी अस्पताल, मिनी आईसीयू जैसी व्यवस्थाएं की जा सकती है। मतदान दलों को शीतल जलपान करायें।


12180 मतदान केन्द्रों की होगी वेबकॉस्टिंग
राजन ने बताया कि चौथे चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के कुल 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों में 13 मई को मतदान कराया जायेगा। इनमें से 12 हजार 180 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग कराई जायेगी। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतदान में बाधा डालने वाले तत्वों पर निगरानी रखने के लिये क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं। साथ ही वेबकास्टिंग की निगरानी की पुख्ता व्यवस्था करें, जिससे किसी केन्द्र पर मतदान में अनियमितता दिखाई दे, तो तत्काल कार्रवाई की जा सके। राजन ने वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भवनों में पांच या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त मतदान कर्मियों की तैनाती करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE