BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 10:49 am
KHABAR : वीडी शर्मा ने अक्षय बम को बताया खोटा सिक्का, इंदौर में कांग्रेस पर हमला, कहा- आपका सिक्का खोटा निकला, लोग नोटा पर क्यों वोट डालें?, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार शाम इंदौर पहुंचे। उन्होंने अक्षय कांति बम का नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला किया, कहा कि आपका सिक्का खोटा निकला तो लोग नोटा पर क्यों वोट डालें? कांग्रेस धरातल की ओर जा रही है। जीतू पटवारी कांग्रेस को समापन की ओर बढ़ा रहे हैं।


शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देने वाली, जो पार्टी खजुराहो और इंदौर सहित देश की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तक खड़ा नहीं कर पाई वो नोटा का बटन दबाने की बात कह रहे हैं। देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। जीतू पटवारी गांधी जी के उस सपने को पूरा करने पर तुले हुए हैं।


बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश में विपक्ष नहीं हैं। देश में जो विपक्षी दल है वह सब अपने परिवारों के लिए राजनीति कर रहे हैं। जीतू पटवारी का बयान मध्यप्रदेश की साढे़ 8 करोड़ की जनता का अपमान है।


प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा
शर्मा ने मीडिया से चर्चा में आगे कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश के कांग्रेस नेतृत्व में घोर निराशा व हताशा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस ने इंदौर की जनता के साथ धोखा किया है। खजुराहो में कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। उसने भी प्रत्याशी बदला, फिर दूसरे प्रत्याशी ने गलत फार्म भरकर मैदान छोड़ दिया। देश की कई सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार खड़ा नहीं कर पाई, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस देशभर में समापन की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस को मप्र में एक भी सीट नहीं मिलेगी, वह यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE