BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2024, 11:48 am
KHABAR : मतदान दलों को लू बचाव किट उपलब्ध करायी जाए- जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदान से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 24 रतलाम संसदीय क्षेत्र में 13 मई 2024 को किया जाना है। मतदान के 72 घण्टे, 48 घण्टे, 24 घण्टे एवं मतदान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने वोटर इन्फोर्मेशन स्लिय एवं वोटर गाइड के वितरण से सम्बन्धित जानकारी लेकर, सामग्री वितरण की चेकलिस्ट तैयार करने, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से मतदान दलो के ले कर जाने वाली बसो के रूट एवं उनके प्रकाशन हेतु निर्देशित किया, इसी के साथ मतदान के दिन इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम को स्थापित करने एवं वेबकास्टिंग और जीपीएस के मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करन, मतदान के दिन अभ्यर्थियों द्वारा वाहन अनुमति प्राप्त करने, मतदान केन्द्र से 100 मी व 200 मी के दायरे की मैपिंग करने, सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर की ब्रीफिंग, मतदान सामग्री वितरण स्थल पर विधानसभावार अलग-अलग रंगो से प्रदर्शित कर कैंप व जैकेट व उपलब्ध कराने, व्यवस्थित संकेतक बना कर, सम्पूर्ण प्रक्रिया का मॉकड्रिल कराने एवं समस्त मतदान दलों को लू बचाव किट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE